6.5 की तीव्रता के भूकंप से हिल गया ये देश, राष्ट्रपति को रोकनी पड़ी साल की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस

दुनियाभर के विभिन्न देशों में बीते कुछ समय से भूकंप की घटनाएं तेजीसे बढ़ती चली जा रही हैं। कई देशों में बीते कुछ समय में भूकंप के कारण हजारों लोगों की मौतें भी देखने को मिली हैं। इस कारण लोगों के अंदर भूकंप का काफी खौफ फैलता जा रहा है। इस बीच अब मेक्सिकों में शुक्रवार को भीषण भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ये भूकंप दक्षिणी और मध्य मेक्सिको में आए हैं। भूकंप के झटके के कारण  मैक्सिको सिटी और अकापुल्को के लोग डरकर सड़कों पर दौड़ पड़े।

  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. 6.5 की तीव्रता के भूकंप से हिल गया ये देश, राष्ट्रपति को रोकनी पड़ी साल की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस

6.5 की तीव्रता के भूकंप से हिल गया ये देश, राष्ट्रपति को रोकनी पड़ी साल की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस

अमेरिका के पड़ोसी देश मेक्सिको में शुक्रवार को तेज भूकंप के झटकों से धरती हिल उठी है। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.5 मापी गई है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

Edited By: Subhash Kumar@ImSubhashojha
Published : Jan 02, 2026 08:30 pm IST, Updated : Jan 02, 2026 08:56 pm IST

Follow us on

दुनियाभर के विभिन्न देशों में बीते कुछ समय से भूकंप की घटनाएं तेजीसे बढ़ती चली जा रही हैं। कई देशों में बीते कुछ समय में भूकंप के कारण हजारों लोगों की मौतें भी देखने को मिली हैं। इस कारण लोगों के अंदर भूकंप का काफी खौफ फैलता जा रहा है। इस बीच अब मेक्सिकों में शुक्रवार को भीषण भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ये भूकंप दक्षिणी और मध्य मेक्सिको में आए हैं। भूकंप के झटके के कारण  मैक्सिको सिटी और अकापुल्को के लोग डरकर सड़कों पर दौड़ पड़े।

-Advertisement-

कहां था भूकंप का केंद्र?

Mexico earthquake news- India TV Hindi
Image Source : FREEPIKसांकेतिक फोटो।

मेक्सिको की राष्ट्रीय भूकंप एजेंसी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को आए भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.5 मापी गई है। ये भूकंप भारतीय समयानुसार देर शाम 7 बजकर 28 मिनट पर आया। जानकारी के मुताबिक, इस तेज तीव्रता के भूकंप का केंद्र मेक्सिको के दक्षिणी प्रांत गुरेरो शहर में सैन मार्कोस शहर के करीब, प्रशांत तट पर स्थित अकापुल्को रिसॉर्ट के नजदीक था। ये भूकंप धरती से 40 किलोमीटर की गहराई में था।

राष्ट्रपति की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी बाधित

मेक्सिको में शुक्रवार को आए भीषण भूकंप के कारण देश की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम की नए साल की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस भी बाधित हुई है। इस भूकंप के कारण अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई तत्काल खबर सामने नहीं आई है। राष्ट्रपति ने थोड़ी देर बाद अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस को दोबारा से शुरू किया। राष्ट्रपति ने बताया कि उन्होंने गुरेरो की गवर्नर से बात की है।

भूटान और म्यांमार में भी भूकंप

नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, मेक्सिको से पहले गुरुवार को भारत के पड़ोसी देश भूटान में भी भूकंप आया था। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई थी। ये भूकंप रात को 9 बजकर 52 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र धरती से 5 किलोमीटर भीतर था। इसके अलावा म्यांमार में भी गुरुवार को भूकंप आया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र धरती से 10 किलोमीटर भीतर था।

अन्य पोस्ट